मुज़फ्फरनगर- दक्षिणी सिविल लाइन के मोहल्ला नानुपुरी में गत 2 जून से चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज अनेक अतिथियों का आगमन हुआ। कथा वाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज द्वारा भागवत कथा का मधुर स्वरों में गुणगान किया जा रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मुलखराज भगत व उनकी पत्नी पिंकी के द्वारा बहावलपुर समाज के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कराया जा रहा है। कथा 8 जून तक चलेगी जिसमें प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा में आज भाजपा नई मंडी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अधिवक्ता व संरक्षक हासानन्द शर्मा व जगदीश अरोरा आदि का आगमन हुआ जिनका हिमेश शास्त्री महाराज ने पटका पहनाकर सम्मान किया।














