गांधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री विद्यालय में आज श्रम दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

श्रम दिवस

मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित “द लर्निंग ट्री” विद्यालय में आज श्रम दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राएँ माली, प्लंबर, दूधवाला, फायरफाइटर, शेफ, किसान, नाई, बढ़ई, ड्राइवर, बिजली मिस्त्री और सुरक्षाकर्मी जैसे विभिन्न सहायकों की वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित और आनंदित हो उठे। इस मनमोहक दृश्य ने विद्यालय परिसर में एक खुशनुमा माहौल बना दिया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एंव सभी शिक्षिकाओं ने छात्रों को श्रमिकों के महत्वपूर्ण कार्यों और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें सभी श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर, विद्यालय के सभी कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए बच्चों द्वारा स्नेहपूर्वक उपहार वितरित किए गए। यह भावपूर्ण क्षण सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आया।

द लर्निंग ट्री विद्यालय का यह आयोजन एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि समाज में हर व्यक्ति का कार्य सम्माननीय है। विद्यालय का यह सराहनीय प्रयास निश्चित रूप से बच्चों में श्रमिकों प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Related News