देवोपम किड्स में मदर्स के लिए कुकिंग कंपीटिशन का हुआ आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की मदर्स के लिए फायर ओर नॉन फायर कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कंपीटिशन का उद्देश्य हेल्थी फूड के प्रति मदर्स को प्रेरित करना था। इस कंपीटिशन में अनेक मदर्स ने प्रतिभाग किया।

सभी मदर्स ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।जज के रूप में उपस्थित श्रीमती साधना मेहता और ऋतु मुंजाल ने सभी व्यंजनों को टेस्ट किया और सभी मदर्स की दिल खोलकर प्रशंसा की ।
स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने भी सभी मदर्स के प्रतिभाग करने के लिए सबका धन्यवाद किया और बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने का उद्देश्य अपने बच्चों को हम ज्यादा से ज्यादा हेल्दी फूड दे ओर फूड को वेस्ट भी न किया जाए। सभी मदर्स ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

नॉन फायर कुकिंग में सीमा सप्पल जी(मदर परमवीर,LKG, सोनिया मलिक जी (मदर मौलिक अरोरा नर्सरी) और फायर कुकिंग में सुरुचि जी (मदर मीर नर्सरी) को सर्वश्रेष्ठ फूड के लिए सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के समापन पर सभी मदर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Comment

Related News