नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष नई मंडी को बधाईयों का तांता

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- भाजपा के नई मंडी मंडल अध्यक्ष पद पर पंजाबी समाज से जुड़े प्रवीण खेड़ा का नाम घोषित होते ही नुमाइश कैंप स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रवीण खेड़ा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर विशेष रूप से पंजाबी समाज के सभी लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने समाज को दिए सम्मान के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


जैसे ही नई मंडी मंडल अध्यक्ष के पद पर प्रवीण खेड़ा का नाम घोषित हुआ तुरंत गाँधी कॉलोनी के सभासद अमित पटपटिया, नुमाइश कैम्प सभासद सतीश कुकरेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुश पुरी, समाजसेवी हितेश आनंद व यश कपूर आदि ने फूल मालाओं एवं पटका पहना कर प्रवीण खेड़ा का अभिनंदन किया और विश्वास जताया की प्रवीण खेड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी एक टीम की भांति भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में तन मन धन से सहयोग देंगे।

Leave a Comment

Related News