मुज़फ्फरनगर में 27 फरवरी को इन सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति दिनभर रहेगी ठप्प

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- बिजली कार्यों के दृष्टिगत आगामी 27 फरवरी दिन गुरुवार को 33/11 केवी उपकेन्द्र रुडकी रोड़ मुजफ्फरनगर पर 10 एम०वी०ए० पावर परिवर्तक को बदले जाने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रातः 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक उपरोक्त उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्र रामपुरी, आनन्दपुरी, आनन्दपुरी गली न-2, जनक पूरी, महमूदनगर, जाकिर कॉलोनी, एकता विहार, रूडकी रोड, मदीना कॉलोनी, इन्द्राकॉलोनी, चक्कर वाली सड़क रुड़की रोड़, न्यू रुड़की रोड़, आनन्द पुरी, रामपुरी सरवट आदि सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी सम्बन्धित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध हैं कि उक्त शटडाउन की समयावधि में धैर्य बनाये रखे। असुविधा के लिए खेद हैं।

Leave a Comment

Related News