मुज़फ्फरनगर के लद्दावाला समेत इन क्षेत्रों में रविवार को बिजली बंद रहेगी। एकमुश्त समाधान योजना का समय बढ़ा

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- नगरीय क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ करने हेतु आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत दिनांक 16.02.2025 (रविवार) में 33/11 केवी उपकेन्द्र जिला अस्पताल से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर्स पर बाइफरकेशन का कार्य होने के कारण जिला हॉस्पिटल लाईन का प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक शट डाउन रहेगा, जिस कारण जिला अस्पताल उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र मौहल्ला लद्धावाला, कम्बल वाली गली, किचलू वाला बाग, मोती महल, घास मण्डी, ब्रहमपुरी, गंगारामपुरा, मल्हुपुरा, रैदासपुरी, कच्ची सड़क, गाजावाली, उत्तरी रामपुरी के साथ जिला अस्पताल की सप्लाई व 11 केवी शनि धाम की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। असुविधा के लिए खेद है।

एकमुश्त समाधान योजना

एकमुश्त समाधान योजना का समय 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया गया है।

Leave a Comment

Related News