कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों से संत रविदास जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Due to the efforts of Cabinet Minister Anil Kumar, public holiday was declared in UP on Sant Ravidas Jayanti

मुज़फ्फरनगर- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों से संत रविदास जयंती पर 12 फरवरी को यूपी सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

आपको बता दें मुज़फ्फरनगर में संत रविदास के अनुयायी की संख्या अधिक होने व जनपद में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने 2 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया था और सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने की मांग की थी। जिसके क्रम में आज उप सचिव उमेश यादव द्वारा यूपी में संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Comment

Related News