मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर स्थित देवोपम किड्स गार्डन में आज एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में वेलेंटाइन दिवस मनाने के स्थान पर स्कूल के नर्सरी क्लास के छोटे छोटे बच्चों ने आज स्कूल के प्रांगण मे अपने माता पिता के चरणों में बैठ कर उनका पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की विशेषता थी सभी बच्चों के माता पिता भावविभोर हो गए और अपने बच्चों को गले लगा कर आशीर्वाद दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
जिसमें आदरणीय सारिका दीदी, रामभोल, रवि भैया, अजित भैया, सुनील भैया और प्रबल उपस्थित रहे। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि अपने माता पिता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं,सदा अपने बड़ों की सेवा करते रहे ।बड़ों का आशीर्वाद हमारे जीवन की अमूल्य निधि है।

















