मुज़फ्फरनगर- श्री सालासर बालाजी धाम के पंचम वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन आज नगर में ध्वजा यात्रा निकाली गई। श्री मनोकामनापूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन विधिवत पूजा विधान के साथ श्री हनुमान मन्दिर, शामली रोड से किया गया।
श्री हनुमान मन्दिर पर सैकड़ों ध्वजा धारकों द्वारा मुख्य मनोकामना पूर्ण ध्वजा की पूजा की गयी, यह ध्वजा ही कल शोभायात्रा की अगवानी करेगी। सभी भक्तों को पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
यात्रा श्री हनुमान मन्दिर शामली रोड से प्रारम्भ होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झाँसी की रानी, बालाजी चौक, गाँधी कॉलोनी पुल, शिव मन्दिर गांधी कॉलोनी, पचैण्डा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर सम्पन्न हुई। ध्वजा यात्रा का मार्ग के अनेको जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी भक्तजन डी.जे. पर राम धुन पर नृत्य करते हुए भाव विभोर होकर चल रहे थे।














