वीडियो- मुज़फ्फरनगर की हवा प्रदूषित, AQI फ़िर हुआ 200 पार, फैक्ट्रियां व जुगाड़ू वाहन फैला रहे काला धुंआ

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

ज़हरीली हुई मुज़फ्फरनगर की हवा- AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा, शुक्रवार सुबह 221 किया गया रिकॉर्ड

मुज़फ्फरनगर- आबोहवा दिन-ब-दिन ज़हरीली होती जा रही है। शुक्रवार सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI बेहद खतरनाक रेड कैटेगरी में 221 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और दमा एवं दिल के रोगियों की परेशानी बढ़ रही है।

फैक्ट्रियों से निकलता काला धुआँ जहाँ आबो हवा को दूषित कर रहा है वहीं बीमारियों को भी दावत दे रहा है। बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को लगातार प्रभावित करने का काम कर रहा है जिस पर प्रभावी कार्यवाही होती भी नहीं दिख रही है। आंखों में जलन व स्वांस लेने में समस्याएं आम होती जा रही है। कम उम्र के युवाओं में भी स्वांस सम्बधी समस्यायें आने लगी है।

समय जैसे जैसे बढ़ रहा है जनसंख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है जिसके साथ-साथ वाहनों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। साथ ही समय पूरा हो जाने के बाद मोटरसाइकिलों को रेहड़ी पर लगाकर जुगाड़ बना दिया जाता है जिनसे भी काला धुंआ निकलता है। कहीं ना कहीं फैक्ट्रियों के बाद इन जुगाड़ू रेहड़ी का भी प्रदूषण फैलाने में बड़ा योगदान हो सकता है।

Advertisement

Leave a Comment

Related News