ऑपरेशन लंगड़ा- मुज़फ्फरनगर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल समेत 2 गिरफ्तार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले शातिरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 1 शातिर घायल हुआ तो दूसरे को कॉम्बिंग में दबोचा।

एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हाड़ को कपा देने वाली सर्दी में भी बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा की पुलिस टीम अलर्ट मोड़ पर दिखी, चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार 2 बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

विकास उर्फ चवन्नी पर दो दर्जन मुकदमे दर्ज है जबकि मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शातिर अर्जुन पर भी दर्जनभर मुकदमे दर्ज बताये जा रहे हैं। बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे व कारतूस और 1 अपाचे बाइक बरामद, पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी, बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सखावतपूर के पास हुई मुठभेड़, गढ़ी चौकी इंचार्ज संदीप और कस्बा चौकी इंचार्ज ललित सहित बायवाला किशनपाल के साथ अन्य पुलिसकर्मी मुठभेड़ में रहे मौजूद।

Leave a Comment

Related News