मुज़फ्फरनगर- महिला मरीज के साथ बेड टच की एक के बाद एक घटना सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवातिया ने एक आदेश जारी किया है। अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में किसी भी महिला मरीज को पुरुष डॉक्टर बिना किसी अन्य महिला की उपस्थिति में ही देख सकेगा।
महिला मरीज के चेकअप के दौरान डॉक्टर के साथ कोई महिला स्टॉफ नर्स होगा या फिर मरीज का महिला तिमारदार मौजूद रहेगी। इस आदेश के पालन के लिए निगरानी भी कराई जाएगी।
सीएमओ सुनील तेवातिया ने बताया की अभी एक अख़बार के माध्यम से ज्ञात हुआ था की महिला द्वारा किसी डॉक्टर पर बेड टच का आरोप लगाया गया है उसके लिए हमने तुरंत ही एक सरकूलर जारी किया है की प्राइवेट चिकित्सालयो मे महिला मरीज का इलाज के दौरान डॉक्टर के साथ महिला नर्स मौजूद रहेगी अगर वो मौजूद नहीं है तों मरीज के साथ जो भी महिला तिमारदार होंगी उसकी मौजूदगी मे डॉक्टर द्वारा चेकअप किया जायेगा। ये सरकारी हॉस्पिटल मे तों पहले से ही लागु है लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल वालों को भी इसी तरह कार्य करना होगा।














