मुजफ्फरनगर में मिले शिव मंदिर का जीर्णोद्धार अब 23 दिसम्बर को करेंगे यशवीर महाराज, जारी किया वीडियो संदेश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- नगर के लद्दावाला में मिले शिव मंदिर का मामला इन दिनों काफ़ी चर्चाओं में हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्दावाला में 54 साल पुराना शिव मंदिर मिला है जो अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

बघरा योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने आज 22 दिसंबर को मंदिर के जीर्णोद्धार व शुद्धिकरण करने का एलान किया था। जबकि उन्होंने नई घोषणा कर दी है। यशवीर महाराज के मुताबिक पुलिस प्रशासन से उनकी बातचीत होने के बाद उन्होंने अब 23 दिसंबर 2024 दिन सोमवार लद्दावाला स्थित उक्त शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करेंगे। पुलिस प्रशासन भी उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एलर्ट मोड़ में है।

Leave a Comment

Related News