मुज़फ़्फरनगर- हैदरपुर वेटलैंड के निरीक्षण करने पहुँचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए।

आपको बता दें जनपद मुज़फ़्फरनगर के रामराज कोतवाली क्षेत्र के बैराज पर स्थित है हैदरपुर वैटलैंड पॉइंट। जहाँ विभिन प्रजाति के पक्षियों का भी डेरा रहता है। यही नहीं डॉलफिन, घड़ियाल व प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां यहाँ पाई जाती है। जिलाधिकारी ने हैदरपुर को राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की योजना पर भी विचार किया है। साथ ही जलकुंभी की सफ़ाई व इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में क़दम बढ़ाया है। आपको बता दें हैदरपुर वैटलैंड 6900 हेक्टेयर में फैला हुआ है।


















