पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल बाद खुली हिस्ट्रीशीट

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ़्फरनगर- पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की मुश्किलें निरंतर बढ़ती नज़र आ रही हैं। 15 वर्षों से बंद पड़ी हिस्ट्रीशीट की निगरानी दोबारा शुरू कर दी गयी है। राणा स्टील पर जीएसटी टीम पर हमले के प्रकरण में जेल गए पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस की जाँच में वर्ष 2001 से अबतक क़रीब 11 आपराधिक मामले सामने आए हैं। जिनमें से 5 मुक़दमे वर्ष 2010 के बाद दर्ज हुए।

पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जीएसटी टीम पर हुए हमले में शाहनवाज राणा नामजद आरोपी हैं। जीएसटी की जांच के लिए फैक्ट्री में छापा मारने आई टीम पर शाहनवाज राणा और चर्चित हाईवे गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी रहे सद्दाम राणा समेत कादिर राणा की दो बेटियों ने भीड़ के साथ मिलकर हमला किया था। पुलिस ने शाहनवाज राणा को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व सांसद कादिर राणा की बेटियों को तो उसी दिन जमानत मिल गयी थी। परंतु शाहनवाज राणा व सद्दाम राणा को अभी तक ज़मानत नहीं मिली है।

Leave a Comment

Related News