रजवाहों की सफ़ाई की खुली पोल, एसडीएम निकिता शर्मा ने लगाई क्लास, संबंधितों पर गिर सकती है गाज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर में रजवाहों की सफाई के नाम पर की गई औपचारिकताओं को लेकर डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर निरीक्षण का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के मखियाली गांव से धंधेड़ा गांव और जौली रोड तक की सफाई के दावे फुस्स साबित हुए।

निरीक्षण टीम में सदर एसडीएम निकिता शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल थे। करीब 5 किलोमीटर तक एसडीएम ने खुद निरीक्षण किया और पाया कि रजवाहों की सफाई के दावे मात्र कागजी औपचारिकताएं थे। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के रजवाहों की सफाई की पोल खुल गई। करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद रजवाहों की सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। जांच टीम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन्हें सख्त निर्देश दिए।

Leave a Comment

Related News