यूपी में 7 आईपीएस के तबादले, अंकिता शर्मा बनी बदायूं की नई एसएसपी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

20 IPS officers transferred in UP on Wednesday, Prashant Kumar appointed Director General of Police Administration

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार रात 7 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस नई सूची के तहत बदायूं, फतेहपुर, कासगंज और भदोही जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए नई तैनाती दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को उनके पद से हटाते हुए अब एसपी लॉजिस्टिक्स लखनऊ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं जनपद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को जिले से हटाकर अब डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर भदोही के एसपी रहे अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं, भदोही में रिक्त हुए पद पर गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को पदोन्नति देते हुए भदोही का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

​इस बड़े फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News