60 लाख से ज़्यादा छात्रों को मुफ़्त स्मार्टफ़ोन बांटेगी योगी सरकार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफ़ोन निःशुल्क बांटेगी यूपी की योगी सरकार

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी निवास पर आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें 25 प्रस्ताव पास किये गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, युवाओं को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्रों को स्मार्ट फोन औप टैबलेट निःशुल्क देकर सशक्त व समर्थ बनाएगी। 

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। यह सौगात पाने वाले युवाओं की संख्या 60 लाख से एक करोड़ तक हो सकती है। इस योजना पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।उन्होंने बताया कि टैबलेट व स्मार्टफोन स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, पैरामेडिकल, नर्सिंग और कौशल विकास से जुड़े लाभार्थी युवा छात्रों को ही वितरित किये जायेंगे।

Leave a Comment

Related News