मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, 21 किलो गांजा बरामद

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गांजा तस्कर घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है।

सीओ बुढ़ाना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उमरपुर और गढ़ शेखावत चौकी इंचार्ज ‘बसी तिराहे’ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध ईको गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी लेकर बसी गांव होते हुए चंदड़ी रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर रास्ता अवरुद्ध होने के कारण बदमाश जंगल की तरफ भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस को 21 किलो अवैध गांजा, एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

घायल बदमाश की पहचान सत्येंद्र उर्फ पप्पू (निवासी ग्राम बड़ौदा, थाना बुढ़ाना) के रूप में हुई है। सीओ बुढ़ाना के अनुसार, सत्येंद्र थाना बुढ़ाना का हिस्ट्रीशीटर (HS) है और उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS), धारा 307 और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News