मुज़फ्फरनगर- नगर के मौहल्ला रामपुरी में माँ शाकुम्भरी सेवा समिति ट्रस्ट विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ शाकुम्भरी जन्मोत्सव मना रही है। समिति का यह 17 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में एक गरीब कन्या को कन्यादान रूवरूप सिलाई मशीन और उपहार देकर सम्मानित किया जाता है और आज 03 जनवरी 2026 को विशाल भण्डारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार), नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व राकेश शर्मा (राष्ट्रीय सचिव) समाजवादी पार्टी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत धीमान (सभासद वार्ड 21) रहे।
कार्यक्रम में माँ शाकुम्भरी जागरण मण्डल, कवाल मुजफ्फरनगर के लाडले सतीश हंसराज, प्रेमकुमार, एक्स०सी० रामा ने अपने भजनों से सभी भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार धीमान, अंगेश कुमार धीमान (माँ शाकुम्भरी सेवा समिति), बिजेन्द्र धीमान, मनोज लै-मन, विशू शर्मा, डा० नरेश विश्वकर्मा, ओम धीमान, देवेन्द्र धीमान, विनोद कुमार, बिजेन्द्र शर्मा (दया मैडीकोज), अमित चौघरी (उदय मैडीकोज), नीज चौहान गॉड गिफ्ट प्रोपर्टीज, अमित मान प्रोपर्टी डीलर आदि सैकडो भक्तजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

















