हरेंद्र मलिक व पंकज मलिक ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, हो सकते हैं सपा में शामिल

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 चुनावी दौर की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी यूपी में नेताओं का पार्टी बदलना जारी है, पुर्व सांसद हरेंद्र मलिक व उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।

मुज़फ्फरनगर, चुनावी माहौल के बीच सियासत में उलटफेर शुरू हो चुका है, नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाना बरकरार है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक कांग्रेस पार्टी से नाता छोड़ समाज वादी पार्टी का दामन थामने की सूचना मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक ने भी कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ दिया है उनके भी जल्द सपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं।

कुछ दिन पूर्व भी पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।

Leave a Comment

Related News