सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का लम्बी बीमारी के बाद 75 वर्ष की आयु में निधन

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

 सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल मंगलवार की देररात अंतिम सांस ली, वह 75 साल के थे।

सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।


▶️ सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था।


▶️ वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।


▶️ उन्होंने 1978 में सहारा इंड‍िया परिवार की स्थापना की थी।


▶️ वर्ष 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का एक अखबार भी निकाला।


▶️ साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल भी शुरू किया था।

▶️ उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था।


आप को बता दें कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं।

सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।

भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Gdhmy5mDs8

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2023

Leave a Comment

Related News