सपा नेता सुमित खेड़ा ने आख़िर थामा भाजपा का दामन, दिल्ली में समर्थकों संग केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिले

By muzaffarnagarviews

Updated On:

नई दिल्ली- मुज़फ्फरनगर से सपा नेता सुमित खेड़ा ने भाजपा में आस्था जताते हुए अपने साथियों के साथ थामा भाजपा का दामन। आज दिल्ली में सांसद व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता। समाजसेवी प्रवीण खेड़ा भी रहे मौजूद।

मिशन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए मुज़फ्फरनगर के सपा नेता सुमित खेड़ा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया है। दुर्गेश कुमार, विनोद टांगड़ी, विजय टांगड़ी, जितेंद्र मदान आदि ने दिखाई भाजपा में आस्था। वार्ड 24 के झुझारू सभासद सतीश कुकरेजा, जितेंद्र मदान, इंद्रजीत सिंह सुनेजा एडवोकेट समेत कई लोग आज दिल्ली में सांसद संजीव बालियान से मिलकर भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के समक्ष औपचारिक रूप से भाजपा की ग्रहन करेंगें सदस्यता।

Leave a Comment

Related News