सपा नेता कादिर राणा की तबियत में अब है सुधार

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 मुजफ्फरनगर, सपा नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा की सेहत में अब सुधार है। तीन दिन पहले बुख़ार की शिकायत होने पर कादिर राना को उपचार के लिए एवान अस्पताल में इलाज कराया गया, जहाँ उनकी जाँच के बाद पता चला की प्लेटलेट्स डाउन होने के कारण उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है और वहीं चिकित्स जांच में मालूम हुआ की उन्हें डेंगू है।

सपा नेता कादिर राणा का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि ईवान हास्पिटल में ही पूर्व सांसद की सेहत में सुधार शुरू हो गया था। लेकिन अस्पताल में भीड़ से बचाने तथा बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी सेहत पहले से बेहतर है और प्लेटलेटस भी बढ़ोतरी पर है।

Leave a Comment

Related News