शिक्षिका ने अपने पति पर लगाये गंभीर आरोप, महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

                मुज़फ्फरनगर 19 दिसम्बर। शिक्षिका ने अपने पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए वीडियो क्लिप भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल भी हो रहा है। जिसके बाद थाना सिविल लाईन पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।



                   मिली जानकारी के अनुसार, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी का है, जहाँ एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने अपने पति पर वैश्यावृत्ति कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। गाजियाबाद में भी पहले महिला के मायके वालों ने वाद दायर किया था, उसके बाद अब महिला थाना सिविल लाईन पुलिस से गुहार लगा रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मामले की पूर्ण सच्चाई तो पुलिस की जाँच के बाद ही सामने आएगी।

Leave a Comment

Related News