X
नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ जनवरी 2021 में शुरू हुए वैक्सीन टीकाकरण अभियान में भारत इतिहास रचने के कगार पर पहुंचने वाला है। भारत आज (गुरुवार) 100 करोड़ कोरोना का टीका लगाने वाला प्राथमिक देश बन जायेगा। जानकारी के अनुसार, भारत 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने के साथ-साथ दुनिया के सामने मिसाल पेश करेगा।
कोरोना महामारी के आक्रमक तेजी से बढ़ते मामले देश के लिए चिंताजनक थे, खासतौर से कोविड की दूसरी लहर वास्तव में परेशान करने वाली थी, जाने कितने लोग इसकी गिरफ़्त में आये, लेकिन वैक्सिनेशन की तीव्र रफ़तार और देश के नेतृत्व ने टीकाकरण के अभियान को सफल बना दिया, हालांकि देश मे विपक्षी पार्टियों द्वारा अनेक विरोध भी हुए, देश मे वैक्सीन की कमी है और विदेशों में वैक्सीन भेजी जा रही है।
परंतु वैक्सीन का उत्पादन भी बढ़ाया गया और लोगों तक वैक्सीन को पहुँचाया भी गया। अब एक अरब डोज लगाने के मील के पत्थर को पार करने की दहलीज पर खड़ा है।
केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी वयस्क लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इनकी जनसंख्या करीब 94 करोड़ है। इसके लिए कुल 188 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। उत्पादन बढ़ने के साथ ही पर्याप्त डोज की व्यवस्था हो गई है। बुधवार रात आठ बजे तक 70.40 करोड़ लोगों को पहली डोज और 29.13 करोड़ लोगों को दूसरी यानी दोनों डोज लगाई जा चुकी थीं।
सूत्रों के मुताबिक, 100 करोड़ का आंकड़ा पूर्ण करने पर केंद्र सरकार जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।

















