विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में अधिकारियों के बम्पर तबादले, 10 डीएम व 14 आईएएस अधिकारियों के स्थान परिवर्तन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 लखनऊ, आगामी विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण से पूर्व बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत 14 आई.ए.एस. अफसरों के तबादले हुए हैं, तथा 10 जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है और सात को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। इसी के साथ-साथ 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं।

काल्पनिक

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था, जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए बड़ें स्तर पर तबादले कर दिये। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं। देखिये कौनसे अधिकारी कहाँ से कहाँ किस पद पर तैनात किए गये हैं।

नीतीश कुमार डीएम बरेली से अयोध्या डीएम, मानवेंद्र सिंह डीएम फर्रुखाबाद से डीएम बरेली, संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, रविंद्र कुमार डीएम बुलंदशहर से डीएम झांसी, चंद्र प्रकाश सिंह डीएम कासगंज से डीएम बुलंदशहर, हर्षिता माथुर उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से डीएम कासगंज, सत्येंद्र कुमार डीएम महोबा से डीएम महराजगंज, मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन से डीएम महोबा, नेहा प्रकाश विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से डीएम श्रावस्ती, टीके शिबु डीएम श्रावस्ती से जिलाधिकारी सोनभद्र बनाये गए हैं।

Leave a Comment

Related News