रेल यात्रियों को फ़ायदा पहुंचायेगा ट्रू कॉलर और IRCTC का गठबंधन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

नई दिल्ली, प्रसिद्ध कॉलर ऐप Truecaller ने भारतीय रेल यात्रियों को संचार में अधिक विश्वास प्रदान करने के लिए IRCTC के साथ साझेदारी कर ली है। यात्रियों को रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करते समय एक ग्रीन कलर का वेरिफाइड बिजनेस बैज LOGO दिखाई देगा। जिससे रेल यात्रियों को पता रहेगा कि उन्हें केवल IRCTC की ऑफिशियल हेल्पलाइन से ही यात्रा की जानकारी मिल रही है। 

रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करने पर ट्रू कॉलर एप यूजर्स को ग्रीन कलर का बेज दिखाई देगा, जो प्रमाणित करेगा की आप रेलवे की ऑफिसियल हेल्पलाइन पर ही कॉल कर रहे हैं।

IRCTC की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी हसीजा ने कहा है कि हमें खुशी है कि हम Truecaller के साथ मिलकर काम करने वाले है। उन्होंने आगे कहा है कि इस साझेदारी के तहत हमने ट्रूकॉलर के साथ तकनीकी सहयोग के साथ भारतीय रेल की IRCTC के संचार चैनलों को ग्राहकों के साथ विश्वसनीय और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।

Leave a Comment