रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की 25 अक्टूबर को मेरठ में जनसभा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 मेरठ, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आगामी 25 अक्टूबर को मेरठ में आर्शीवाद पथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक चंद त्यागी ने दी।

रालोद के महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ जनसभा को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में  राष्ट्रीय लोकदल भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएगा। 

 उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही अपना एप जारी कर चुकी है। जिसमें आम जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। तीनों कृषि कानूनों को वापस न लेकर सरकार किसानों को परेशान कर रही है।

रालोद महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आगामी 31 अक्टूबर को जयंत चौधरी लखनऊ में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

Leave a Comment

Related News