मुज़फ्फरनगर में कुटुम्ब की रसोई शुरू, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर कुटुम्ब ने गरीबों के लिए कुटुम्ब की रसोई शुरू की

मुज़फ्फरनगर, वैसे तो मुज़फ्फरनगर की सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रकार से लोगों की मदद के कार्यक्रम किये जाते रहे हैं। उसी में आज रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर कुटुम्ब ने शहर के प्रकाश चौक पर ‘कुटुम्ब की रसोई’ की शुरुआत कर दी। कुटुम्ब की रसोई का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल व मुकेश गोयल रहे।

इस रसोई की ख़ास बात ये है कि जरूरतमंद गरीब लोगों को उनकी बूख के आधार पर अर्थात भरपेट भोजन मात्र 5 रुपये में कराया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ शशि शर्मा प्रधानाचार्या डीएवी कॉलेज, संजय जैन, अजय जैन, रजत जिंदल, निशांत गर्ग व अनुराग सिंघल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News