मशहूर पंडित जी छोले-भटूरे के यहाँ परोसा जा रहा गंदे बर्तनों में खाना, वीडियों हुआ वायरल

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर, कोरोना के दौर में साफ-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने को सरकार तो क्या चिकित्सक भी बोल रहे हैं परंतु यहाँ खाने के नाम पर लोगों को बीमारी परोसने का धंदा भी जोरों से चल रहा है। जी हाँ शहर के मुख्य चौराहे शिव चौक पर पंडित जी छोले भटूरे वाले के यहाँ बेहद गंदे पानी या ये कहे कि नाली जैसे पानी मे बर्तनों को धोकर छोले भटुरों के नाम पर बीमारी परोसने का काम जोरों पर चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद मार्किट के बाहर पंडित जी के नाम से ठेले पर छोले भटूरे व छोले चावल बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट आवाज़ भी सुनाई दे रही है कि पानी को बदलकर बर्तनों को धोले, बर्तन वाला लड़का भी नाबालिग है जिससे मजबूरी में काम भी कराया जा रहा है। आपको बता दें पहले पंडित जी का छोले भटूरे का ठेला शिव चौक पर लगता था, अब जिला परिषद मार्किट के बाहर लगता है।

आजकल लोगों को चटपटा खाने की इसकदर लत पड़ गयी है कि चाहे बाहर का ये सड़ा गंदा भोजन उनको बीमार ही क्यों ना कर दे, चाहे डॉक्टर के पास ही क्यों ना पहुंचा दे, मगर ये गंदगी खाने से बाज नहीं आ रहे।

Leave a Comment

Related News