मुज़फ्फरनगर- शाहपुर पुलिस गतरात वाहनों व संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान शातिर से पुलिस की मुठभेड़ में शहजाद पुत्र खलील निवासी जनपद हापुड़ घायल हुआ। बताया जा रहा उक्त शातिर शाहपुर थाने में वांछित था, जिसपर विभिन्न थानों में करीब 1 दर्जन मामले दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है।
थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया तथा आत्मसमर्पण हेतु बताया गया परन्तु बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
अभियुक्त की पहचान शहजाद पुत्र खलील उर्फ जमील निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जनपद हापुड के रुप में की गयी। अभियुक्त थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 331/2025 धारा 317(5), 336(3), 340, 112 बीएनएस में वांछित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315बोर बरामद किये गये।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














