बेकाबू ट्रक चाय की दुकान में घुसा, आधा दर्जन लोगों की मौत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

गाज़ीपुर, प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह क़रीब 8 बजे चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर कहर बनकर उतरा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह आठ बजे चाय की दुकान में ट्रक बेकाबू होकर घुस गया। जिसकी गिरफ़्त में आकर चाय की दुकान पर बैठे करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद ग्रामीणों में ट्रक चालक पर गुस्सा  इस कदर बरपा की लोगों ने उक्त चालक की जमकर पिटाई कर डाली।

अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई।

Leave a Comment

Related News