बहावलपुर समाज की सम्पूर्ण कार्यकारिणी घोषित, समाज को एकजुट करने के लिए भरवाया जाएगा सदस्यता फ़ॉर्म

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:


मुज़फ्फरनगर, 9 अक्टूबर ।  बहावलपुर समाज की एक बैठक गाँधी कॉलोनी के रेस्टोरेंट में गतरात्रि सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर चलने की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी रहेजा व संचालन प्रशांत खत्री ने किया।



बहावलपुर समाज मुज़फ्फरनगर की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ-साथ समाज के संरक्षक व मार्गदर्शक समिति भी बनाई गई है जिसमें हासानंद शर्मा एडवोकेट, अंकुर दुआ सम्पादक मुज़फ्फरनगर बुलेटिन, प्रेम प्रकाश अरोरा, विजय सिंधी व महेंद्र कुमार पोपली को संरक्षक व जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा (साड़ी वाले), मुलखराज भगत, भगवान दास भान्ना व ज्ञानचंद अरोरा को मार्गदर्शक बनाया गया।


कार्यकारिणी में सुनील ग्रोवर चेयरमैन, मनोज उतरेजा वाइस चेयरमैन, अश्वनी रहेजा अध्यक्ष, प्रशांत खत्री महासचिव, सूरज पाहुजा कोषाध्यक्ष, शेखर लूथरा व हेमंत अरोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यश कपूर व सत्यम अरोरा को वरिष्ठ संगठन मंत्री, पवन अरोरा, योगेश अरोरा व पंकज लूथरा को उपाध्यक्ष, विक्की अरोरा व डॉ राहुल अरोरा (होम्योपैथी) को सचिव, डॉ अंशु पोपली, अरुण अरोरा व विक्की अलड़ेजा को सहसचिव, सागर अरोरा सहकोषाध्यक्ष, विवेक अरोरा व भारत कटारिया को संगठन मंत्री, धर्मेंद्र चंचल व मनीष सेठी को प्रचार मंत्री, हेमंत शर्मा को मीडिया प्रभारी, राजीव अरोरा व संजय अरोरा को कार्यक्रम मंत्री, संजय आहूजा को सलाहकार बनाया गया जबकि हेमंत हरि भाटिया, योगेश शर्मा, पंकज भगत, विक्की चावला, निशांत अरोरा, संदीप पोपली, शुभम सिंधी व पारस हसीजा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


बैठक में बहावलपुर समाज का नया सदस्यता फॉर्म भी जारी किया गया जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सदस्य बनाकर समाज से जोड़ा जा सके, और जनपद मुज़फ्फरनगर में बहावलपुर समाज के लोगों की जनसख्या भी दर्ज की जा सके। आगामी 16 अक्टूबर 2023 को कुकड़ा मंडी स्थित भगवान भोलेनाथ की बहावलपुर समाज द्वारा की जाएगी महारती। नवंबर माह में बाल दिवस पर समाज के बच्चों हेतु उनके मार्गदर्शन व उज्ज्वल भविष्य हेतु किया जाएगा कार्यक्रम।

Leave a Comment

Related News