नगर पालिका की बहती विकास की गंगा, क्या ऐसे होगा चहुंमुखी विकास…

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर जसवंतपुरी में सड़कों पर जलभराव

मुजफ्फरनगर- नगर पालिका के दावे लगातार फेल होते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे नाली के गंदे पानी से होकर स्कूल आने जाने को मजबूर हैं। सड़कों पर हो रहा जलभराव। यह दृश्य जसवंतपुरी वार्ड नं.-6 का है परंतु अकसर ऐसी तस्वीरें विभिन्न वार्डों के मौहल्लों से आती रहती हैं।

नगर पालिका नाजाने कौनसी निद्रा में लीन है, जो उनका इन समस्याओं की तरफ़ ध्यान ही नहीं जाता। बताया जा रहा है जसवंतपुरी क्षेत्र के लोगों के द्वारा नगर पालिका को अनेक बार शिकायत की है, परंतु अभीतक इसका कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। सड़क ना बनने की वजह से होता रहता है जलभराव।

Leave a Comment

Related News