नई मंडी डकैती का ख़ुलासा, व्यापारी का ड्राइवर निकला मुख्य आरोपी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 मुजफ्फरनगर, थाना नई मंडी क्षेत्र में 26 सितंबर को तमन्चों के बल पर की गई लाखों की लूट के आरोपियों को जनपद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

 नई मंडी में हथियारों की नोंक पर हुई डकैती का मास्टर माइंड व्यापारी का ड्राइवर तुषार कश्यप निकला। पुलिस ने 22 लाख की बरामदगी के साथ लूट/डकैती के अभियोग का अनावरण कर छह अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए हैं।

 SP सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी दी है कि व्यापारी के चालक द्वारा दिए गए सुराग के आधार पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अपराधियों के पास से 12 लाख रूपये नकद, तीन गले के हार, दो अदद अंगूठी पीली धात, चार पीस कान के टोप्स बरामद किए हैं। सभी माल उपरोक्त लूट के मुकदमे से संबंधित है बताया जा रहा है।  आभूषण की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। तीन तंमचे 6 जिन्दा कारतूस, तीन नाजायज चाकू व लूट में प्रयुक्त सेंट्रो कार व मोटर साइकिल बरामद किए गए हैं। 

 गिरफ्तार अभियुक्त  सुशान्त उर्फ लम्बू के विरूद्ध दिल्ली व मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, गैगस्टर आदि धाराओ में लगभग दर्जनभर अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Comment

Related News