जिला कारागार में सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 मानव कल्याण परिषद द्वारा जिला कारागार में सुन्दरकाण्ड का पाठ

मुज़फ्फरनगर, मानव कल्याण परिषद द्वारा 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के अवसर पर जिला कारागार के मंदिर प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारंभ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा एवं जेलर कमलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। सुन्दरकाण्ड पाठ में सैकड़ों कैदी भी शामिल हुए। सुन्दरकाण्ड पाठ का संचालन राजकुमार अग्रवाल, पवन सिंह पुंडीर व प्रेम प्रकाश अरोरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजमोहन वर्मा, संजय अरोरा, केवल कृष्ण अरोरा, राकेश तनेजा, राजीव गर्ग, राजीव रहेजा आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक व समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा रहे।

Leave a Comment

Related News