चुनावी माहौल में प्रियंका गांधी ने किया छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने का ऐलान

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

लखनऊ, वैसे तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस अपना अस्तित्व वर्ष 1989 के बाद से लगातार खोज रही है, परंतु 32 वर्षों से सफ़लता नहीं मिली। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके भी कुछ हासिल नहीं हुआ।

File photo

अब आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी निरंतर यूपी के दौरों पर हैं, लखीमपुर खीरी कांड के बाद से निरन्तर एक्टिव मोड़ में नज़र आ रही प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी।

कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी थी, अब फिर महिलाओं को लुभाने व अपने पक्ष में करने की गुरुवार को एक और रणनीति चल दी है। अब उन्होंने छात्रओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने का चुनावी वायदा भी कर डाला है। 

सूत्रों के अनुसार, 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा ट्विटर के माध्यम से दी है।

Leave a Comment

Related News