गंग नहर 20 दिन के लिये बन्द, पश्चिमी यूपी में होगी पानी की कमी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 साफ़ सफ़ाई हेतु गंग नहर हुई बन्द, हरिद्वार हरकी पौड़ी पर जल हुआ सीमित पतली धारा में बह रही गंगा

हरिद्वार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जल आपूर्ति करने वाली गंग नहर लगभग 20 दिनों तक पानी के बिना रहेगी। जी हाँ, 4 नवंबर तक के लिए हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की गंग नहर को विजयदशमी की रात्रि में बंद कर दिया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, गंग नहर की वार्षिक मरम्मत और साफ सफाई के कार्य हेतु बंद किया गया है। 

फाइल फोटो

 गंग नहर बंद हो जाने से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है। हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा की इतनी पतली धारा बह रही है कि पूजा आदि कार्य सम्पन्न हो सकें।हर की पौड़ी पर स्नान करने में थोड़ी दिक्कत आएंगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत होगी। 

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि हर साल सफाई और मरम्मत के नाम पर गंग नहर को बंद किया जाता है। इस बार भी गंग नहर को बंद कर दिया गया है इस दौरान नहर की साफ सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हर की पौड़ी पर पर्याप्त जल छोड़ा जाएगा।

Leave a Comment

Related News