कैराना में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

शामली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी कैराना आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कैराना जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक  दल इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर 2021 को शामली के कैराना में जनसभा को संबोधित करेंगें।

जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए

प्राप्त समाचार के अनुसार, शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कैराना में होने वाली सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।आपको बता दें, विधानसभा चुनाव से पहले 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के कैराना आ रहे हैं। सीएम ऊंचा गांव में बनने वाले पीएसी बटालियन कैंप की भूमि के शिलान्यास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव से जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ चर्चा की। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, शगुन मित्तल सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Leave a Comment

Related News