केदारनाथ विकास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 केदारनाथ विकासकार्यों का जायज़ा लेने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, प्रधानमंत्री के 7 अक्टूबर के  संभावित केदारनाथ दौरे के मद्देनजर और केदारनाथ के पुननिर्माण व विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

आज मंगलवार को बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित तीर्थ पर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचे धामी। केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा, क्योंकि इसका संबंध प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा से है।

सूत्रों के अनुसार मिल रही सूचना के आधार पर, पीएम मोदी केदारनाथ धाम के दौरे पर संभवत: 7 अक्टूबर को पहुंच सकते हैं। इस दौरान वह यहां हो रहे निर्माण आदि कार्यों का जायज़ा लेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले यहां पहुंचे सीएम धामी इन कामों का मुआयना कर रहे हैं।


Leave a Comment