कुत्ते ने महिला पर किया हमला, हुई महिला की मौत, बचाने आये पति को काट-काट कर किया घायल

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

खूंखार कुत्ते के हमले से महिला की मौत पति समेत 3 लोग घायलआदमखोर कुत्ते के हमले से महिला की मौत पति समेत 3 लोग घायल

मिर्जापुर- देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर खेती कर रहे किसानों पर कुत्ते का हमला। दरअसल शुक्रवार को कछवां थाना क्षेत्र की निवासी बसन्तु बिंद 58 वर्षीय व उनकी पत्नी दुलेसरा देवी 55 वर्षीय सब्जियों की खेती कर रही थी तभी एक कुत्ते ने महिला पर हमला बोल दिया, महिला का गला व चेहरा नोच डाला जिससे महिला की मौत हो गयी। बचाने आये पति पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया उसकी उंगली समेत कई जगह काट कर किया बुरा हाल।

Net

नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से लैस होकर आदमखोर कुत्ते को घेर लिया और पीटकर उसे मार डाला। कुत्ते के हमले से मरने वाली दुलेसरा देवी के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है।

Leave a Comment

Related News