कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान, माँ-बेटी की झोपड़ी में जलकर मौत, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, यूपी पुलिस कार्यवाही का दिलाया भरोसा

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

 कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने गई एसडीएम व पुलिस की टीम के दौरान माँ-बेटी की झोपड़ी में जिंदा जलकर हुई मौत

उक्त घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही है वायरल

Source Net


बताया जा रहा है, कानपुर में अतिक्रमण हटाने हेतु एसडीएम के साथ पुलिस सरकारी जमीन से कब्ज़ा हटवाने गयी थी कि तभी उक्त महिला अपने आपको झोपड़ी में बंद कर लेती है जिसके पश्चात झोपड़ी में आग लग जाती है जिससे माँ-बेटी की मौत हो गयी। मामले पर विपक्षी पार्टियाँ कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए मुआवजे की मांग कर रही हैं। वहीं यूपी पुलिस ने उक्त मामले में ट्वीट कर जाँच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का दिलाया भरोसा।

 

कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही माँ-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी। और पुलिस तमाशबीन बनी रही।

अतिक्रमण हटाने का यह कौन-सा तरीका है कि लोग दुनिया से ही हट जाएं?

बाबा! अपनी बुलडोजर नीति को अब भी सम्भालिये या इस खूबसूरत धरती को श्मसान बना कर ही मानेंगे? pic.twitter.com/zmqHKiQ33x

— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 13, 2023

जनपद कानपुर देहात ग्राम मंडौली अन्तर्गत ग्राम समाज की भूमि पर ज़िला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान घटित दुःखद घटना के संबंध में तथ्यात्मक स्थिति। pic.twitter.com/CtQ3svuvwZ

— UP POLICE (@Uppolice) February 13, 2023

Leave a Comment

Related News