एसएसपी ने नुमाइश ग्राउंड में होने वाले भव्य रावण दहन स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

विजयदशमी पर्व के मद्देनजर एक दिन पूर्व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पार्किंग व अग्निशमन उपकरणों की जांच कर संबंधित विभागों की दिशा निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर, विजयादशमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान संभाली। गुरुवार को मुज़फ्फरनगर के सबसे विशाल और प्रतिवर्ष भव्य रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था व आने जाने का मार्ग व अग्निशमन उपकरणों की जांच की और आयोजकों विनोद खेड़ा व कुलभूषण बजाज के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

Leave a Comment

Related News