एसएसपी ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए 4 रोमियों स्क्वायड किये रवाना, स्कूल कॉलेजों के बाहर गश्त करेगी पुलिस

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के पश्चात जिले के स्कूल, कॉलेज कोचिंग सेंटर पुनः शुरू हो चुके हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद पुलिस बल स्कूल, कॉलेज व ट्यूशन सेंटर के आसपास नियमित गश्त करने हेतु निर्देश दिए। 

 


 

लंबे समय से बन्द स्कूल-कॉलेजों के खुलने के बाद एसएसपी ने जनपद पुलिस को छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने 4 एंटी रोमियों स्क्वायड को रवाना किया। उन्होंने पुलिस बल को ये भी निर्देश दिए स्कल, कॉलेज या कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं से नियमित बातचीत की जाए और उनका सुरक्षा को लेकर फ़ीडबैक भी जरूर लिया जाये। पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न करे या रास्ते में कोई परेशान करे उसपर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाये।

Leave a Comment

Related News